फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: कांवड़ मेले के लिए ऊर्जा निगम अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कांवड़ मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए ऊर्जा निगम ने सतर्कता बढ़ा दी है। इस दौरान विद्युत उपकरणों की मदद से पोल और ट्रांसफार्मरों में करंट लीकेज की जांच की गई।
विज्ञापन

कांवड़ मेला और बरसात के मद्देनजर ऊर्जा निगम ने विद्युत मार्ग से गुजरने वाले कांवड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए टीम के साथ विद्युत उपकरणों से करंट लीकेज की जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार को उपखंड अधिकारी सचिन सचदेवा और अवर अभियंता पवन सक्सेना के नेतृत्व में ऊर्जा निगम की टीम ने विद्युत उपकेंद्र भट्टीपुर से पीपली गांव तक विद्युत पोल और ट्रांसफार्मर सुरक्षा जाल में करंट लीकेज की जांच की। अवर अभियंता पवन सक्सेना ने बताया हाईवे किनारे लगे विद्युत उपकरणों को बारीकी से जांचा जा रहा है ताकि कांवड़ मेले के दौरान बिजली के करंट से किसी श्रद्धालु के साथ कोई अप्रिय घटना न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें