फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: सोलानी नदी का जलस्तर बढ़ने से छह गांवों का संपर्क कटा

विज्ञापन
विज्ञापन
लगातार दो दिनों तक हुई मूसलाधार बारिश के कारण सोलानी नदी का जलस्तर बढ़ गया है। इससे क्षेत्र के छह से अधिक गांवों का संपर्क ब्लॉक और तहसील मुख्यालय से कट गया। धर्मपुर-सहीपुर मार्ग पर बृहस्पतिवार शाम से नदी का पानी भर जाने के कारण आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया था। शुक्रवार शाम जलस्तर कम होने के बाद मार्ग पर यातायात दोबारा सुचारु हो सका।
विज्ञापन


जलभराव के कारण सहीपुर, सिकंदरपुर खुर्द, सिकंदरपुर कला, अब्दीपुर, ययिहापुर और नारसन सहित आसपास के गांवों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों को जरूरी कार्यों के लिए लंबा वैकल्पिक रास्ता अपनाना पड़ा।

इस बीच ग्रामीणों ने सोलानी नदी की सरकारी भूमि पर कथित अतिक्रमण को बाढ़ की समस्या का प्रमुख कारण बताते हुए प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि नदी का प्राकृतिक स्वरूप बिगड़ने से हर वर्ष बाढ़ का पानी खेतों के साथ आबादी वाले क्षेत्रों तक पहुंच जाता है जिससे नुकसान बढ़ रहा है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने प्रशासन से नदी को अतिक्रमण मुक्त कराने, सफाई अभियान चलाने और वैज्ञानिक तरीके से खुदाई कराने की मांग की है ताकि जल प्रवाह सुचारू हो सके और भविष्य में बाढ़ का खतरा कम किया जा सके।

एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला ने बताया कि प्रशासन बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। पानी पूरी तरह उतरने के बाद नदी की सरकारी भूमि पर अतिक्रमण की जांच कराई जाएगी और अतिक्रमण मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें