फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: खड़ंजा गांव में महीनों बाद भी नहीं हटा अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
इसे तंत्र की उदासीनता कहें या कुछ और कि सार्वजनिक मार्ग पर हुए अतिक्रमण को प्रशासनिक अमला छह माह से अधिक का समय बीतने के बाद भी हटा नहीं सका। अतिक्रमण से परेशान ग्रामीण महीनों से कार्रवाई की मांग को लेकर अधिकारियों की गुहार लगाते घूम रहे हैं। लेकिन अधिकारियों से उन्हें बस आश्वासन ही मिल रहे हैं।
विज्ञापन




मामला लक्सर तहसील के खडंजा कुतुबपुर गांव का है। गांव निवासी मोहम्मद आरिफ ने बताया कि बीते साल कुछ लोगों ने गांव में सार्वजनिक रास्ते की भूमि पर अतिक्रमण कर यहां पक्का निर्माण कर लिया था। अतिक्रमण होने से मार्ग अवरुद्ध होने के साथ ही जलनिकासी की भी समस्या खड़ी हो गई है। उन्होंने व स्थानीय निवासियों ने शिकायत तहसील प्रशासन को की थी लेकिन इसपर कोई कार्रवाई नहीं हो सकी।



बीते छह माह में वह स्थानीय और जनपद स्तर के अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं लेकिन महीनों बीत जाने के बाद भी इसपर कोई कार्रवाई नहीं हो सकी जबकि प्रशासनिक जांच में अवैध अतिक्रमण की बात सही पाई गई है। पूर्व में तहसील दिवस पर शिकायत दर्ज कराने के बाद हाल में तहसील दिवस में पहुंचे एडीएम के समक्ष भी उन्होंने शिकायत दर्ज कराई थी लेकिन आदेश के बावजूद सार्वजनिक मार्ग पर हुए अतिक्रमण को हटाया नहीं जा सका है। शिकायतकर्ता ने अब मामले में जिलाधिकारी से मिलकर उनके समक्ष शिकायत दर्ज कराने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें