फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: एडवोकेट एसोसिएशन में अध्यक्ष, सचिव और सहसचिव पर चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
एडवोकेट एसोसिएशन लक्सर के चुनाव में अध्यक्ष, सचिव और सहसचिव पद छोड़कर कार्यकारिणी से सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो गया है। अध्यक्ष सहित तीन पदों पर मंगलवार को चुनाव होगा। अध्यक्ष पद के लिए तीन और सचिव व सहसचिव पद के लिए दो - दो प्रत्याशी मैदान में हैं।
विज्ञापन


मुख्य चुनाव आयुक्त अरुण कुमार, सहायक चुनाव आयुक्त विजयपाल गुर्जर और मोहम्मद कासिम अंसारी ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए पवन सिंह वर्मा, सेठपाल सिंह और राकेश कुमार के बीच चुनाव होगा। सचिव पद पर धर्मेंद्र कुमार और ऋषिपाल सिंह चौहान व सहसचिव पद पर रविकांत सैनी और मोहम्मद मुस्तकीम के बीच चुनाव होगा। एसोसिएशन के 296 सदस्य चुनाव प्रक्रिया में शामिल होंगे।

इससे पूर्व उपाध्यक्ष पद पर सुशील कुमार सिंघल और बीना रस्तोगी, सहसचिव ( महिला ) पर किरण तिवारी, कोषाध्यक्ष पद पर प्रदीप चैहान, ऑडिटर राखी, पुस्तकालध्यक्ष पद पर जितेंद्र कुमार का निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। कार्यकारिणी सदस्य के छह पदों पर भी अंजली पाल, ललिता बर्मन, रजनीश कुमार, नदीम अहमद, सुरेशपाल सिंह और पंकज गुप्ता निर्विरोध चुने गए हैं। सहायक चुनाव आयुक्त विजयपाल गुर्जर ने बताया कि सुबह 10 बजे से शाम तीन बजे तक मतदान कराया जाएगा। इसके बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे। मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें