कोतवाली क्षेत्र के ग्राम में 32 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। महिला ने कथित तौर पर घरेलू रंजिश के चलते कोई जहरीला पदार्थ खा लिया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति की 32 वर्षीय पत्नी रविवार देर शाम अचानक तबीयत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि घरेलू कलह के कारण महिला ने घर में रखा कोई जहरीला पदार्थ गटक लिया था। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने आनन-फानन उसे रुड़की के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल की ओर से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाली प्रभारी भगवान सिंह मेहर ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला घरेलू रंजिश के कारण जहरीला पदार्थ खाने का सामने आ रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। मामले में तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।