फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: लक्सर में आठ सहकारी समितियों में चुनाव प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लक्सर। उच्च न्यायालय के आदेश पर लक्सर ब्लॉक की आठ सहकारी समितियों में प्रबंध कमेटी सदस्य पद के लिए नये सिरे से चुनाव की प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो गई। लक्सर ब्लॉक में प्रबंध कमेटी सदस्य के 53 पदों पर चुनाव होगा।

उच्च न्यायालय नैनीताल के आदेश के बाद लक्सर ब्लॉक की ऐथल बुजुर्ग, दाबकी कलां, मोहम्मदपुर बुजुर्ग, मुंडाखेड़ा कलां, रायसी, निरंजनपुर, भिक्कमपुर और जवाहरखान उर्फ झींवरहेड़ी सहकारी समितियों में निर्विरोध चुने जा चुके डायरेक्टरों को छोड़कर डायरेक्टर के अन्य पदों के लिए बुधवार को नये सिरे से चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ सहकारी समितियों में 35 डायरेक्टर निर्विरोध चुने जा चुके थे। जबकि 53 सीटों पर अब नये सिरे से चुनाव कराए जाने हैं। बुधवार को समितियों में अनंतिम मतदाता सूचियों का प्रदर्शन किया गया। डायरेक्टर पद के लिए 18 और सभापति व उपसभापति के लिए 19 मार्च को चुनाव होंगे। एडीओ सहकारिता सोनू चोपड़ा ने बताया कि बुधवार को अनंतिम मतदाता सूची चस्पा किए जाने के बाद अब इन पर 6 मार्च को मतदाता सूची पर आपत्तियां मांगी गई हैं। सात मार्च को आपत्तियों के निस्तारण के बाद अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें