रुड़की। शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत यदि समीप के किसी निजी स्कूल में प्रवेश लेना चाहते हैं तो पंजीकरण करा लें। ब्लॉक रुड़की से 73 बच्चों ने पंजीकरण करा लिया है। ब्लॉक रुड़की के 177 स्कूलों में आरटीई की 1610 सीटे हैं। शिक्षा विभाग ने नए शिक्षा सत्र के लिए आरटीई के तहत प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 25 मार्च तक अभिभावक अपने बच्चे का पंजीकरण आरटीई के तहत करा सकते हैं। इसके लिए अभिभावकों को आरटीई पोर्टल पर बच्चे की सभी जानकारी देनी होगी। इसी के साथ पोर्टल पर पता चल जाएगा। आसपास में कितने स्कूल हैं। अभिभावक जिस स्कूल को अपने बच्चे के लिए बेहतर समझते हैं। सूची से उस स्कूल को अंकित कर सकते हैं। अभिभावकों ने आरटीई के तहत बच्चों का पंजीकरण करना शुरू कर दिया है। ब्लॉक रुड़की से 73 बच्चों ने पंजीकरण करा लिया है। सीईओ केके गुप्ता ने बताया कि जो अभिभावक आरटीई तहत मानक पूरे कर रहे हैं। उन्हें अपने बच्चे का अनिवार्य रूप से पंजीकरण कराना चाहिए। ताकि आरटीई के तहत शिक्षा में मिलने वाली सुविधा का लाभ उठा सके। इन दस्तावेजों की है आवश्यकता: आधार कार्ड, मूल निवास प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र।