फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: निरीक्षण के दौरान शुगर मिल में मिले 13 बाहरी मजदूर

विज्ञापन
विज्ञापन
लिब्बरहेड़ी सहकारी गन्ना विकास समिति के प्रभारी सचिव अनंत सिंह ने बुधवार रात को उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मिल गेट के तौल कांटों का मुआयना किया। कांटे पर गन्ना क्रय करने वाले टोल केंद्रों पर तो लिपिकों के पास कोई लाइसेंस व पहचानपत्र आदि कागजात नहीं मिले।
विज्ञापन




जानकारी जुटाने पर तैनात कर्मियों ने जम्मू कश्मीर का रहने वाले बताया है। ऐसे कर्मचारियों की संख्या 13 मिली है। इस बाबत शुगर मिल के अधिकारियों से जानकारी ली गई तो उन्होंने भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया है।

शुगर मिल में बिना सत्यापन के जम्मू कश्मीर के रहने वाले मजदूरों के मामले को लेकर गन्ना विकास समिति के प्रभारी सचिव ने मंगलौर कोतवाली पुलिस को शुगर मिल में कार्य कर रहे जम्मू कश्मीर के 13 मजदूरों का सत्यापन करने के साथ ही उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन




समिति प्रभारी सचिव अनंत सिंह ने बताया कि निरीक्षण के दौरान उत्तम शुगर मिल में तौल केंद्रों पर जम्मू कश्मीर के 13 मजदूर मिले हैं। इनका सत्यापन भी नहीं हुआ है। इस बाबत पुलिस को पत्र देकर कार्रवाई की मांग की गई है। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी रफत अली ने बताया कि समिति सचिव के पत्र के आधार पर मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें