फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: डेढ़ माह बाद सिविल अस्पताल पहुंची एआरवी

Thu, 11 Dec 2025 12:16 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
डेढ़ माह बाद सिविल अस्पताल पहुंची एआरवी 14 अक्तूबर से एंटी रेबीज इंजेक्शन का स्टॉक खत्म हो गया था
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

रुड़की। सिविल अस्पताल में डेढ़ माह बाद एंटी रेबीज इंजेक्शन की सुविधा पुनः शुरू हो गई है। बुधवार को वैक्सीन उपलब्ध होते ही अस्पताल पहुंचे मरीजों के चेहरों पर संतोष नजर आया।

सिविल अस्पताल में 14 अक्तूबर से एंटी रेबीज इंजेक्शन का स्टॉक खत्म हो गया था। इसके कारण प्रतिदिन अस्पताल आने वाले मरीजों को निजी अस्पतालों या मेडिकल स्टोरों से महंगे दामों पर इंजेक्शन खरीदना पड़ रहा था। ऐसी स्थिति में गरीब और दूरदराज क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को इसकी वजह से आर्थिक बोझ उठाना पड़ा।
विज्ञापन


अस्पताल को एंटी रेबीज इंजेक्शन मिलते ही बुधवार सुबह से मरीजों को वैक्सीन लगने लगी। इंजेक्शन कक्ष में मौजूद कर्मचारी ने बताया कि पहले ही दिन करीब 15 से 20 मरीज इंजेक्शन लगवाने पहुंचे। सिविल अस्पताल में कुत्ते या अन्य जानवरों के काटने के रोजाना बड़ी संख्या में मरीज पहुंचते हैं।



ऐसे में मरीजों को इंजेक्शन नहीं लग पाना उनके लिए समस्या खड़ी कर रहा था लेकिन अस्पताल में एआरवी की आपूर्ति होने से डेढ़ माह से परेशान मरीजों को कुत्ते के काटने जैसे संवेदनशील मामलों में त्वरित इलाज मिल सकेगा।
विज्ञापन


अस्पताल में एंटी रेबीज इंजेक्शन मरीजों को लगना शुरू हो गए हैं। फिलहाल अस्पताल के पास एआरवी की पांच वाॅयल मौजूद हैं। बाकी इंजेक्शन की खेप की आपूर्ति जल्द मिलने वाली है। इसके लिए देहरादून से गाड़ी भेजी जा रही है। -डॉ़ रजत सैनी, कार्यवाहक सीएमएस, सिविल अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें