फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: रुड़की में स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नशा तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली गंगनहर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 10.73 ग्राम स्मैक बरामद की है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कोर्ट में पेश कर दिया गया।
विज्ञापन

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर अवैध एवं आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार रात गंगनहर पुलिस पनियाला कट से पनियाला जाने वाले रास्ते पर संदिग्ध लोगों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम को एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह सकपकाया और मौके से भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ और तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 10.73 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी की पहचान तसव्वर उर्फ काला निवासी पाडली गुर्जर, कोतवाली गंगनहर के रूप में हुई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशे की खरीद-फरोख्त में शामिल अन्य लोगों पर भी शिकंजा कसा जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें