फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवारा कुत्तों ने बच्चे पर बोला हमला, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। एक साल के मासूम पर लावारिस कुत्तों के झुंड ने हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। किसी तरह पिता ने बच्चे को कुत्तों से बचाया। बच्चे को लहूलुहान हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

भगवानपुर थाना क्षेत्र के सिकरोढ़ा गांव निवासी सलीम मजदूरी करता है। मंगलवार को एक व्यक्ति ने उसे आम के बाग से आम तोड़ने के लिए कहा था। घर के पास ही आम का बाग है। वह आम तोड़ने बाग में चला गया। इस बीच पीछे-पीछे उसका एक साल का बेटा साबिर भी बाग में आ गया। इस दौरान लावारिस कुत्तों का एक झुंड भी वहां आ गया और बच्चे पर हमला बोल दिया। बच्चे की चीख सुनकर सलीम ने देखा तो कुत्ते उसके बेटे को नोच रहे थे। किसी तरह उसने कुत्तों को खदेड़ा और लहूलुहान हालत में बच्चे को भगवानपुर के एक निजी अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टर ने उसे रुड़की सिविल अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सिविल अस्पताल की चिकित्सक डॉ. ताहिरा ने बताया कि कुत्तों ने बच्चे के शरीर पर कई जगह से काट रखा था। सिर में भी गहरे जख्म हैं। बच्चे को प्राथमिक उपचार देने के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें