फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सप्लायर नशे के 1500 इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। पुलिस ने एक सप्लायर को नशे के इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार किया है। साथ ही बाइक भी अपने कब्जे में ली है। आरोपी पर केस दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। वहीं, पुलिस उसके संपर्क में रहने वालों को चिह्नित कर रही है।
विज्ञापन

गंगनहर कोतवाली पुलिस को सोमवार की रात सूचना मिली कि मुजफ्फरनगर की ओर से बाइक से एक व्यक्ति नशीले इंजेक्शन लेकर रुड़की में सप्लाई करने आ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस और सीआईयू की टीम ने बाइक सवार की तलाश शुरू कर दी। इस बीच पता चला कि वह गंगनहर पटरी नए पुल के पास है। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया और कोतवाली ले आई। पुलिस ने उसके पास से 1500 नशे के इंजेक्शन बरामद किए। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि आदित्य त्यागी निवासी जडोता पांडा, थाना सिविल लाइन, मुजफ्फरनगर को नशे के इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से बरामद नशे के इंजेक्शनों की कीमत करीब 45 हजार रुपये बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि वह रुड़की में किसे नशे के इंजेक्शन सप्लाई करने आया था, इसकी जांच की जा रही है। साथ ही मुजफ्फरनगर में वह किससे नशे के इंजेक्शन लाया था, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है। इस दौरान पुलिस टीम में एसएसआई देवराज शर्मा, अमरीश सिंह, कांस्टेबल विनोद, सीआईयू प्रभारी जहांगीर अली, अहसान अली, सुरेश रमोला और नितिन शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें