फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: रुड़की के रामनगर में करंट से कुत्ते की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में ऊर्जा निगम की लापरवाही से एक लावारिस कुत्ते की करंट लगने से मौत हो गई। सूचना पर ऊर्जा निगम के जेई और लाइनमैन मौके पर पहुंचे, तब जाकर ट्रांसफार्मर की सप्लाई बंद कराई गई। विभाग की कार्यशैली पर क्षेत्रवासियों में नाराजगी है।
विज्ञापन




रामनगर के पार्षद पंकज सतीजा ने बताया कि ऊर्जा निगम के केशव पार्क के पास एक ट्रांसफार्मर से तीन दिन से करंट फैल रहा था। इसकी शिकायत उन्होंने विभाग के अधिकारियों को की थी लेकिन विभाग के अधिकारियों ने काम करने में लापरवाही बरती और इसका नतीजा मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे क्षेत्र के लावारिस कुत्ते को भुगतना पड़ा। लावारिस कुत्ता ट्रांसफार्मर के पास पहुंचा तो वहां अर्थिंग के वायर में जबरदस्त करंट आने पर उसकी चपेट में आ गया और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। क्षेत्र के लोगों को जब उसकी जानकारी मिली तो वह भी सहम गए। उन्होंने आसपास के लोगों को वहां से दूर हटने के लिए। सूचना पर ऊर्जा निगम के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और काम को शुरू किया। अधीक्षण अभियंता विवेक राजपूत का कहना है कि यदि शिकायत मिलने पर लापरवाही बरती गई है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें