फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: दो गांवों में तार और ट्रांसफार्मर से तेल चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र में विद्युत तार और ट्रांसफार्मर से तेल चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रहीं है। दो और किसानों के खेत से तार और तेल चोरी के मामलों में बिजली विभाग की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन




क्षेत्र में किसानों के ट्यूबवेल पर जा रही विद्युत लाइन और यहां लगे ट्रांसफार्मरों से तेल चोरी किए जाने की घटनाएं जारी है। विभाग के अवर अभियंता महाराजपुर खुर्द गांव में किसान श्रीराम के ट्यूबवेल पर जा रही करीब एक हजार मीटर विद्युत तार और यहां लगे ट्रांसफार्मर से चोरों ने तेल चोरी कर लिया। इससे ट्रांसफार्मर फुंक गया जिसके चलते विभाग को नुकसान उठाना पड़ा।



वहीं दूसरे मामले में अवर अभियंता पवन सक्सेना की ओर से पुलिस को तहरीर देकर बताया गया कि चार मई की रात को चोरों ने इस्माइलपुर गांव में मुंडाखेड़ा कलां गांव निवासी किसान गीता रानी के खेत में सरकारी नलकूप को जा रही करीब 800 मीटर तार चोरी कर ली। किसान की सूचना पर विभागीय टीम ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें