रुड़की आवास विकास में डा. एनडी अरोड़ा व दो दलालों को दस्तावेजों की जांच के लिए अस्पताल लेकर पहुंच?
- फोटो : ROORKEE
हरियाणा पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम डॉ. एनडी अरोड़ा और दो दलालों को लेकर रुड़की पहुंची। यहां टीम ने डॉ. एनडी अरोड़ा के अस्पताल में करीब डेढ़ घंटे तक दस्तावेजों की जांच की। इस दौरान टीम ने कुछ दस्तावेज भी कब्जे में लिए। इसके बाद टीम तीनों को वापस हरियाणा के लिए लेकर लौट गई।
हरियाणा के जिला भिवानी की पीएनडीटी टीम ने रविवार को आवास विकास स्थित डॉ. एनडी अरोड़ा के अस्पताल में जांच की थी। यहां टीम ने अवैध रूप से चल रहे अल्ट्रासाउंड सेंटर को पकड़ा था। साथ ही रंगेहाथ भ्रूण लिंग परीक्षण करते हुए पकड़ा था। पुलिस ने दो दलाल मंगलौर निवासी संजय वालिया और हरियाणा झज्जर के यशपाल को गिरफ्तार किया था। इन दोनों के माध्यम से ही महिला डॉक्टर तक पहुंची थी। इस मामले तें स्वास्थ्य विभाग की ओर से भिवानी में डॉ. अरोड़ा और दोनों दलालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में पुलिस ने तीनों की कोर्ट से पुलिस कस्टडी रिमांड लिया था। इसके बाद मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग और हरियाणा पुलिस की टीम डॉ. अरोड़ा और दोनों दलालों को लेकर रुड़की पहुंची। यहां टीम ने अस्पताल के अंदर सभी दस्तावेज खंगाले। हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के पीएनडीटी टीम की डॉॅ. अनिता ने बताया कि अस्पताल के दस्तावेजों की जांच की जा रही है। कुछ दस्तावेजों को भी कब्जे में लिया गया है।