II
दीयों से सजाया गए घर और प्रतिष्ठान, जमकर हुई आतिशबाजी
I
I
I
Iनगर से देहात तक आतिशबाजी करके और मिठाई बांटकर दीपावली धूमधाम से मनाई गई। लोगों ने धन की देवी की पूजा-अर्चना कर घर में सुख-सृमद्धि की कामना की। साथ ही आतिशबाजी कर धूम मचाई।
I
Iरविवार को दीपावली के दिन सुबह से ही मंदिरों में भगवान की पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद शाम को घरों में विधिवत लक्ष्मी-गणेश की पूजा-अर्चना कर सुख समृद्धि की मंगल कामना की गई। इसके बाद दीप जलाकर उनसे घरों को सजाया गया। दूसरी ओर बहुत से लोगों ने घरों में पूजा-अर्चना के बाद अपने प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर भी पूजा-अर्चना की और दीप जलाकर प्रतिष्ठानों को भी सजाया। इसके बाद जमकर आतिशबाजी की गई। लोगों ने एक-दूसरे के घर पहुंचकर मिठाई बांटकर दीपावली की बधाई दी।
I
I
I
Iमंदिर में जलाए दीप
I
I
I
Iखानपुर। क्षेत्र के प्रहलादपुर गांव में शिव-हनुमान मंदिर परिसर में ग्रामीणों ने दीप जलाकर विश्व के कल्याण की कामना की। मंदिर के पुजारी प्रेमानंद गिरी महाराज ने कहा कि त्योहार और उत्सव हमें प्रतिवर्ष जीवन की कठिनाइयों से लड़ने के लिए नई ऊर्जा और चेतना देकर मजबूत कर देते हैं। भारत ही विश्व में एकमात्र ऐसा देश है जहां प्रतिवर्ष ऐसे उत्सव मनाए जाते हैं। इस अवसर पर सुभाष चंद्र शर्मा, विचित्र शर्मा, नंदकिशोर, सुनील कुमार, संदीप कुमार, गौरी शंकर, गुड्डू, गौतम, आशु, अरुण, घनश्याम चौधरी, अंकुर आदि मौजूद रहे।I