फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: घर के आगे से बाइक खड़ी को लेकर हुआ विवाद, पड़ोसी ने ईंट और लोहे की रॉड से कर दिया हमला

Fri, 01 Nov 2024 01:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

घर के आगे से बाइक खड़ी को लेकर हुआ विवाद इस कदर बढ़ गया कि पड़ोसी ने ईंट और लोहे की रॉड से हमला कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घर के बाहर बाइक खड़ी करने से रोकना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। पड़ोसी ने ईंट और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। बीच बचाव के लिए आए परिवार के साथ भी मारपीट कर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पिता-पुत्र और अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित पश्चिमी अंबर तालाब निवासी विनित त्यागी ने पुलिस को बताया कि शाम के समय वह काम से बाहर जा रहे थे। इस बीच पड़ोसी राजेंद्र मेहरा के बेटे ने उनके घर के बाहर बाइक खड़ी कर दी। इस पर उन्होंने ऐसा करने से मना किया। आरोप है कि इसपर उनके बेटे ने अभद्रता कर दी। इस बीच राजेंद्र मेहरा भी घर से बाहर आ गए।

ये भी पढ़ें...यादगार दिवाली: दरवाजे पर हालचाल जानने पहुंचे तो छलक पड़े बुजुर्गों के आंसू ...दिल छू गई उत्तराखंड पुलिस की पहल

आरोप है कि राजेंद्र मेहरा और उनके बेटे नितिन मेहरा व अन्य लोगों ने ईंट व लोहे की रॉड से हमला कर दिया। बीचबचाव कराने आए उनके परिवार के लोगों से भी मारपीट कर दी। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर आए और उन्होंने बीचबचाव कराया। कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर राजेंद्र मेहरा, नितिन मेहरा और अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें