फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: साइड नही देने पर विवाद, लाठी-डंडों से लग्जरी कार पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर चुंगी पर युवकों ने कार को घेरकर तोड़े शीशे, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
विज्ञापन


पीड़ित ने नामजद समेत कई युवकों पर लगाया हमले का आरोप
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर चुंगी के पास साइड देने के लिए हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि 10 से ज्यादा युवकों ने एक युवक को घेरकर उसकी लग्जरी कार पर लाठी-डंडों, धारदार हथियारों और पत्थरों से हमला कर दिया। हमलावरों ने कार के शीशे तोड़कर उसे बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पीड़ित ने किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाई।
पनियाला निवासी मोहम्मद साजिद तीन नवंबर की शाम दून पब्लिक स्कूल की ओर से कार लेकर रामपुर चुंगी जा रहा था। रास्ते में साइड देने को लेकर कुछ युवकों से उनकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि करीब दो घंटे बाद जब वह दोबारा वहां से गुजरा तो युवकों ने उन्हें घेर लिया और कार पर हमला कर दिया। पीड़ित पक्ष ने रामपुर समेत अन्य युवकों पर हमले का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन मोहम्मद तालिब के अनुसार उनकी किसी से पुरानी रंजिश नहीं है। मामूली विवाद में इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की मांग की है। एसपी देहात अभय प्रताप सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में तहरीर मिली है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है। जांच के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें