फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: धरने के नौवें दिन जारी की 1973 के स्टांप पेपर की प्रति

विज्ञापन
विज्ञापन
कॉलेज प्रबंधन के दावों पर उठाए सवाल
विज्ञापन

बीएसएम चैरिटेबल ट्रस्ट के खिलाफ धरने के नौवें दिन ब्राह्मण समाज के पूर्व अध्यक्ष सतीश कुमार ने वर्ष 1973 में लखनऊ में ब्राह्मण संस्कृत महाविद्यालय समिति की ओर से जमा कराए गए स्टांप पेपर की प्रति जारी की। उन्होंने दावा किया कि दस्तावेज में समिति का नाम ब्राह्मण संस्कृत महाविद्यालय समिति दर्ज है जबकि कॉलेज प्रबंधन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस नाम की किसी समिति के अस्तित्व से ही इन्कार किया था।
विज्ञापन


जन निर्माण पार्टी के प्रत्याशी दीपक शर्मा भी धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि नगर में शिक्षा की पवित्रता बनाए रखने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने ट्रस्ट के अधीन संचालित संस्थाओं में आठ लोगों के उत्पीड़न का आरोप लगाया। डॉ. सम्राट सुधा ने कहा कि कॉलेज की प्रबंध समिति अनुमोदित नहीं है। बिट्टू शर्मा ने आरोप लगाया कि शिकायतों के बाद हुई जांच में कॉलेज में निदेशक का अवैध पद सृजित किए जाने की बात सामने आई है। मनोज शर्मा ने कहा कि धरने के माध्यम से ट्रस्ट की कथित अनियमितताओं के खिलाफ आवाज उठाई जा रही है। इस दौरान आदर्श मोहन, राजकुमार दुखी, जितेंद्र सैनी, धीरज शर्मा, वैद्य टेक वल्लभ, आचार्य चेतन शर्मा, पंडित अर्णव शांडिल्य, दिनेश शर्मा, सौरव शर्मा, अमित वत्स आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें