फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के विवाद में बड़ों में चले धारदार हथियार

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। बच्चों के विवाद में बड़ों में मारपीट हो गई। मामला इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में जमकर धारदार हथियार चले, जिसमें दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और जानकारी ली। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव नगला इमरती में रविवार रात दो परिवार के बच्चे घर के पास खेल रहे थे। किसी बात को लेकर बच्चों में विवाद हो गया। उन्होंने घर जाकर शिकायत की। इस लेकर बच्चों के परिजन आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में गालीगलौज के साथ मारपीट हो गई। मामला इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के लोग धारदार हथियार लेकर आ गए और एक-दूसरे पर हमला कर दिया। मारपीट में दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए। घायलों को परिजनों ने सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल में पहुंची। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि दोनों पक्षों से जानकारी ली जा रही है। तहरीर के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें