फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेयर के खिलाफ मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। मेयर के खिलाफ लामबंद नगर निगम के ठेकेदारों ने नगर आयुक्त को मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। नगर आयुक्त ने ठेकेदारों को ज्ञापन सीएम तक पहुंचाने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन

कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन नगर निगम रुड़की से संबद्ध ठेकेदारों ने सोमवार को नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया कि नवनिर्वाचित बोर्ड के गठन के बाद से ठेकेदारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिना कारण ठेकेदारों का भुगतान रोका जा रहा है। कोविड-19 से पहले ही उनका काम काफी प्रभावित हो चुका है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो में मेयर गौरव गोयल अधिकारियों को धमकाने और ठेकेदारों का भुगतान को रोकने की बात कहते सुने जा रहे हैं। इससे उनकी मंशा पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। यही नहीं, आरोप लगाया कि मेयर कार्यों के निरीक्षण के नाम पर बार-बार ठेकेदारों को प्रताड़ित करने की कोशिश करते हैं। निरीक्षण के बहाने उनके भुगतान पर रोक लगाने की उनकी गलत मंशा है। ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से ऑडियो क्लिप का संज्ञान लेकर ठेकेदारों की समस्याओं का निराकरण करने एवं समिति बनाकर संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश देने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों संगठन के अध्यक्ष शोभित गौतम, महामंत्री सत्येंद्र राणा एवं सन्नी त्यागी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें