फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: नाली में कूड़ा डालने पर दो पक्षों में विवाद, महिलाओं को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
Iमोहल्ला सोत में जमकर हंगामा, एक पक्ष ने पुलिस को दी तहरीर
विज्ञापन

I

Iसिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सोत में नाली में कूड़ा डालने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की महिलाओं को पीट दिया, जिससे हंगामा हो गया। आसपास के लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कराया। महिलाओं ने पुलिस को तहरीर दी है।I
विज्ञापन

Iमोहल्ला सोत बी में शनिवार शाम एक पक्ष की महिलाएं घर के बाहर खड़ी थीं। इस बीच पड़ोसी ने नाली में कूड़ा डाल दिया। महिलाओं ने उसका विरोध किया तो पड़ोसी ने अभद्रता कर दी। आरोप है कि पड़ोसी ने अपने परिवार के अन्य सदस्यों को बुला लिया और महिलाओं के साथ मारपीट कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोग आए और बीच बचाव का प्रयास किया। किसी तरह लोगों ने मामला शांत कराकर सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन इससे पहले ही पड़ोसी घर से फरार हो गए। पीड़ित महिलाओं ने पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी नरेंद्र बिष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कराई जा रही है।I
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें