I
I
I
Iसिविल अस्पताल में सीएमएस और चिकित्सक के बीच हुई हाथापाई का मामला चर्चाओं में है। दोनों ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई है। सूत्रों के अनुसार आला अधिकारियों की ओर से भी मामले को तूल नहीं देने की हिदायत दी गई है। इसके चलते पुलिस भी मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है।
I
I
I
Iगौरतलब है कि दो दिन पूर्व मेडिकल बनाने को लेकर सीएमएस डॉ. संजय कंसल और चिकित्सक डाॅ. एके मिश्रा के बीच विवाद हो गया था। चिकित्सक डॉ. एके मिश्रा ने आरोप लगाया था कि उसकी एक परिचित महिला को मेडिकल बनवाना था और सीएमएस ने मेडिकल के कागज फाड़ दिए थे। जिसे लेकर सीएमएस और चिकित्सक के बीच हाथापाई हो गई थी। इसे लेकर दोनों ओर से गंगनहर कोतवाली में तहरीर दी गई है। लेकिन दूूसरे दिन भी मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। जानकारी मिली है कि आला अधिकारियों ने मामले को आपस में निपटाने की हिदायत दी है। वहीं गंगनहर कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल का कहना है कि दोनों ओर से मिली तहरीर पर जांच की जा रही है।I