फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: तहसील में दो पक्षों में विवाद, फेंकी नोटों की गड्डी

विज्ञापन
विज्ञापन
भगवानपुर तहसील में दो पक्षों के बीच जमीन की लिखापढ़ी कराने के दौरान नोकझोंक हुई। इस दौरान एक पक्ष के व्यक्ति ने नोटों की गड्डी को परिसर में फेंक दिया। इससे लोगों की भीड़ जुट गई। कुछ देर बाद दोनों पक्षों को समझाकर शांत किया गया।
विज्ञापन




बृहस्पतिवार को भगवानपुर तहसील में दो पक्ष के लोग जमीन की खरीद फरोख्त करने की बात को तय करने के बाद लिखापढ़ी कराने के लिए पहुंचे तो वहां एक पक्ष के लोग तय रकम से कम रकम देने लगे। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। एक पक्ष के व्यक्ति ने नोटों की गड्डी को तहसील परिसर में फेंक दिया। वहीं, दोनों पक्षों के बीच मामला बढ़ता देख कुछ लोगों ने दोनों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें