फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: इंटरनेशल थ्रो-बॉल टूर्नामेंट में प्रतिभा दिखाएंगे लक्सर के दिव्यांग खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्सर निवासी दिव्यांग खिलाड़ी दिग्विजय सिंह और भारूवाला गांव निवासी प्रदीप कुमार इंडोनेशिया में आयोजित होने वाले इंटरनेशनल पैरा थ्रो-बॉल टूर्नामेंट में प्रतिभा दिखाएंगे। दोनों खिलाड़ियों का भारत से प्रतियोगिता में शामिल होने वाले सात खिलाड़ियों की टीम में चयन किया गया है।
विज्ञापन


दिव्यांग खिलाड़ी दिग्विजय सिंह और प्रदीप कुमार मोटर रेसिंग के साथ ही दिव्यांगों के लिए आयोजित होने वाली कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। अब दोनों खिलाड़ियों को चयन इंडोनेशिया के जकार्ता में 13 से 18 फरवरी तक आयोजित होने वाले इंटरनेशनल पैरा थ्रो - बॉल टूर्नामेंट के लिए हुआ है।

द पैरा थ्रो - बॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से दोनों खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया है। दिग्विजय सिंह ने बताया कि राजस्थान के झुंझनू में 3 से 5 फरवरी के बीच आयोजित हुए थ्रो-बॉल फेडरेशन कप टूर्नामेंट में उन्होंने प्रतिभाग किया था। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के बल पर अब उनका चयन अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट के लिए हुआ है। दिव्यांग खिलाड़ी दिग्विजय सिंह और प्रदीप कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए वह उत्सुक हैं। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन करने के लिए वह कड़ी मेहनत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें