फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन पोस्टर प्रतियोगिता में गरिमा प्रथम

विज्ञापन
ऑनलाइन पोस्टर व निबंध प्रतियोगिता में सुल्तानपुर के शिक्षाराज इंटर कालेज की छात्राओं द्वारा को? - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
कस्बा के शिक्षा राज इंटर कॉलेज की ओर से विश्व महामारी कोरोना पर छात्र-छात्राओं के बीच ऑनलाइन पोस्टर एवं निबंध प्रतियोगिता कराई। इस प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने कोरोना संक्रमण के पोस्टर बनाते हुए निबंध प्रतियोगिता में कोरोना से बचाव के उपाय बताए।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के चलते सभी इस समय हर जगह लॉकडाउन चल रहा है। इस दौरान छात्र-छात्राएं घर पर ही रहकर ऑनलाइन शिक्षा कर रहे हैं। सुल्तानपुर कस्बा के शिक्षा राज इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. दीपक कुमार शर्मा ने बताया कि ऑनलाइन पढ़ाई के साथ-साथ विद्यालय की शिक्षिका तुलसी और शिक्षक नीरज राज पारकी के माध्यम से कोरोना संक्रमण को लेकर शनिवार को घर पर भी छात्र-छात्राओं की ऑनलाइन पोस्टर एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया है। इस प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने कोरोना संक्रमण के पोस्टर बनाए। साथ ही निबंध प्रतियोगिता में कोरोना संक्रमण की जानकारी देते हुए कोरोना के लक्षण एवं बचाओ के उपाय बताए। प्रधानाचार्य ने बताया कि पोस्टर प्रतियोगिता में गरिमा प्रथम, रिक्षिका द्वितीय, गिरिजा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। निबंध प्रतियोगिता में जैनम खान प्रथम, वासू द्वितीय और भारती उपाध्याय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें