फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरानी का गला दबाकर मारने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
एक महिला ने अपनी जेठानी पर मारपीट कर गला दबाकर मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। महिला ने जेठानी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित गोलभट्टा निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी जेठानी अक्सर विवाद करती है। साथ ही उसे घर से निकालने की धमकी देती है। आरोप है कि जेठानी ने शुक्रवार को गालीगलौज कर दी। विरोध करने पर उसने पति के साथ मिलकर मारपीट कर दी। इतना ही नहीं गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। उसने शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर जान बचाई। आरोप है कि जेठानी ने घर में घुसने पर मारपीट की धमकी दी है। एसआई खजान सिंह चौहान ने बताया कि महिलाओं को घरेलू विवाद है। महिला की जेठानी को कोतवाली में पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, एक गांव निवासी महिला ने अपने पति पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। आरोप लगाया कि पति अक्सर शराब पीकर मारपीट करता है। महिला ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें