फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी संग फरार हुई विवाहिता लक्सर में पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिन पहले सहारनपुर में अपने ससुराल से प्रेमी संग फरार हुई महिला को पुलिस ने परिजनों की सूचना पर प्रेमी के रिश्तेदार के घर से पकड़ लिया है। महिला प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी हुई है। अब पुलिस महिला के कोर्ट में बयान दर्ज कराने की तैयारी में लगी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पथरी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला की उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के एक गांव में ससुराल है। महिला का कुछ दिनों से ससुराल में ही रहने वाले एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी जब महिला के ससुराल वालों को लगी तो उन्होंने उनके मिलने जुलने पर पहरा लगा दिया। परिवार वालों द्वारा सख्ती किए जाने के बाद तीन दिन पहले महिला और उसका प्रेमी घर से फरार हो गए। शुरू में परिजनों ने अपने स्तर से महिला की काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई अता पता नहीं चल सका। इसी बीच महिला के ससुराल वालों को जानकारी हुई कि वह अपने प्रेमी के साथ उसके मामा के घर पर लक्सर में रुके हुए हैं। इसका पता लगते ही महिला के ससुराल वालों ने लक्सर कोतवाली पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने दोनों को प्रेमी के रिश्तेदार के घर से हिरासत में ले लिया। इसके बाद कोतवाली पहुंचकर महिला ने अपने पति के साथ जाने से साफ इंकार कर दिया। उधर, कोतवाल वीरेंद्र सिंह नेगी का कहना है कि महिला के एसडीएम कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें