गोपाष्टमी पर्व शहर में उत्साह के साथ मनाया गया। चावमंडी स्थित गौशाला में आयोजित कार्यक्रम में गोबर से बनाई गई भगवान श्री गोवर्धन महाराज की 31 फीट लंबी प्रतिमा आकर्षण का केंद्र रही। श्रद्धालुओं ने प्रतिमा की परिवार साथ परिक्रमा कर पूजा अर्चना की। साथ ही गाय और बछड़ों को घास और गुड़ आदि खिलाया।
गौशाला में आयोजित दो दिवसीय गोपाष्टमी उत्सव के दूसरे दिन मंगलवार को सुबह के समय श्रद्धालुओं ने परिवार सहित पहुंचकर गौ माता की पूजा अर्चना की। सुबह दस बजे पंडित चंद्रमोहन पैन्यूली ने हवन किया जिसमें अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे। इसके बाद गोर्वधन महाराज की पूजा अर्चना की गई। उन्हें छप्पन भोग लगाया गया। साथ ही भव्य आरती हुई। शाम पांच बजे गोवर्धन महाराज की आरती हुई और श्रद्धालुओं ने गोवर्धन महाराज की 31 फीट लंबी प्रतिमा की परिक्रमा कर परिवार के लिए खुशहाली की प्रार्थना की। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर सुबोध गुप्ता, प्रमोद गोयल, हरि मोहन कपूर, वीके गर्ग, रामगोपाल कंसल, प्रवीण संधू, प्रवीण सब्बरवाल, जयप्रकाश गर्ग, अरविंद गौतम, पंकज जिंदल, इंद्रबधान, अनिल गोयल, पवन सचदेवा, बृजमोहन सैनी, मयंक गुप्ता आदि मौजूद रहे।
गोवंश को खिलाया चारा
रुड़की। सहयोग सेवा समिति की ओर से गोपाष्टमी पर्व पर नगर क्षेत्र का भ्रमण किया गया। साथ ही गोवंश को चारा और गुड़ खिलाया गया। पानी भी दिया गया। इस मौके पर पार्षद पंकज सतीजा, दीपक बतरा, सुदर्शन चांदना, मन्नू, रमेश भटेजा, अश्वनी मलिक, राजीव, अनुराग ढिंगरा, सचिन माटा, योगेश भल्ला एवं प्रेम प्रकाश कथूरिया आदि मौजूद रहे।