फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 राठी के नाम पर कारोबारी से मांगी 30 लाख की चौथ

Tue, 08 Nov 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
कुख्यात सुनील राठी के नाम पर फिर से एक कारोबारी को धमकी भरा फोन आया है। कारोबारी से 30 लाख रुपये की चौथ मांगी गई है। चौथ न देने पर उसे अंजाम भुगतने की धमकी भी दी गई है। कारोबारी ने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी है। एसओजी टीम ने दो युवकों को उठा लिया है। जिनसे कड़ी पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के ईदगाह के समीप दुकान चलाने वाले कारोबारी को मोबाइल पर तिहाड़ जेल में बंद कुख्यात सुनील राठी के नाम पर धमकी दी गई है। सूत्रों के मुताबिक कारोबारी से राठी के नाम पर 30 लाख रुपये की चौथ मांगी गई। चौथ न देने की स्थित में कारोबारी को अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहने की धमकी भी दी गई है। कारोबारी ने मामले की तहरीर पुलिस को दी । बताया गया है कि जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधिकारियों ने बैठक की। साथ ही कारोबारी को धमकी देने वाले आरोपियों की धड़पकड़ के लिए एसओजी टीम को लगाया गया है। एसओजी टीम ने श्यामनगर के पास से दो युवकों को उठाया। जिनसे पूछताछ की जा रही है। सूत्रों की माने तो मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाया गया था। जिसके आधार पर एसओजी को कुछ सुराग हाथ लगे थे, हालांकि इस मामले में अभी पुलिस अधिकारी कुछ भी कहने को तैयार नहीं है। 

कारोबारी के मोहल्ले के ही हैं दोनों युवक
कारोबारी को चौथ वसूली की धमकी देने के मामले में एसओजी ने जिन दो युवकों को उठाया है। वह दोनों युवक उसी मोहल्ले के रहने वाले हैं जिस मोहल्ले में पीड़ित कारोबारी रहता है। इस बात से यह भी माना जा रहा है कि हो सकता है कि दोनों युवकों ने राठी के नाम पर का इस्तेमाल किया हो, हालांकि मामले की सच्चाई तो तभी पता चल सकेगी जब पुलिस इसका खुलासा करेगी।
विज्ञापन


जेल से चला रहे नेटवर्क 
जेल के भीतर होने के बाद भी कुख्यातों का नेटवर्क चल रहा है। जेल में रहकर भी वह पुलिस के लिए सिर दर्द बने हैं। कुख्यातों के नाम पर कारोबारियों से चौथ वसूली के लिए धमकी देने की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पुलिस की तमाम कोशिशों के बाद भी चौथ वसूली पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। 
शहर में चौथ वसूली के लिए कारोबारियों को लगातार धमकियां मिल रही है। पिछले दिनों बीएसएम पीजी कालेज के समीप एक डेयरी स्वामी पर चौथ वसूली की धमकी आई थी। पुलिस ने उसे एक सुरक्षा गार्ड भी मुहैया कराया था। इसके बावजूद बदमाशों ने कारोबारी पर फायरिंग की थी।  इस फायरिंग में वह बाल-बाल बच गया था। इसी तरह से रामनगर में एक खाद कारोबारी, परचून कारोबारी और डेयरी स्वामी से भी फोन पर कुख्यात के नाम पर चौथ मांगी गई थी। इसके अलावा जादूगर रोड निवासी उद्योगपति से भी 50 लाख की चौथ कुख्यात प्रवीण वाल्मीकि के नाम पर मांगी गई थी। बड़ी बात यह है कि कारोबारियों के पास चौथ वसूली की जो धमकी आ रही है वह सुनील राठी, प्रवीण वाल्मीकि और सचिन खोखर आदि के नाम आ रही है। इनमें बड़ी बात यह है कि  यह सभी कुख्यात फिलहाल सलाखों के पीछे है। सुनील राठी तिहाड़ जेल, प्रवीण वाल्मीकि चमोली और सचिन खोखर अल्मोड़ा जेल में है।  उनके गुर्गें जेल के बाहर उनका नेटवर्क बखूबी चला रहे हैं। सूत्रों की माने कई कारोबारी तो शिकातय लेकर पुलिस के पास जाने की हिम्मत तक भी नहीं कर पाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें