फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: माधोपुर हजरतपुर में अधिकारियों से मांगा गया सड़कों का ब्योरा

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की ब्लॉक के माधोपुर हजरतपुर ग्राम पंचायत में विकास कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत पर शनिवार को प्रशासन और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम जांच के लिए पहुंची। जांच के दौरान संबंधित जिम्मेदार अधिकारी गांव में बनी सड़कों का स्पष्ट विवरण नहीं दे सके। इसपर तहसीलदार ने उन्हें एक सप्ताह का समय दिया है।
विज्ञापन




गांव निवासी आदिल ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट से शिकायत कर ग्राम पंचायत में कराए गए 32 विकास कार्यों में धांधली का आरोप लगाया था। शिकायत में मुख्य रूप से सड़कों का निर्माण, किसानों के खेतों में पाइपलाइन बिछाने, नाला खोदाई और तालाब सौंदर्यीकरण कार्यों में गड़बड़ी की बात कही गई थी। शिकायत के आधार पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने तहसीलदार को जांच के निर्देश दिए थे।

इसके अनुपालन में तहसीलदार विकास अवस्थी और खंड विकास अधिकारी सुमन दत्त कुटियाल अपनी टीम के साथ गांव पहुंचे। संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर विकास कार्यों का सत्यापन शुरू किया। जांच के दौरान संबंधित अधिकारी सड़कों के निर्माण से जुड़ी सटीक जानकारी नहीं दे सके। उन्होंने स्वयं स्वीकार किया कि उन्हें यह स्पष्ट नहीं है कि किन-किन स्थानों पर सड़कें बनाई गई हैं।
विज्ञापन




स्थिति को देखते हुए टीम ने फिलहाल नौ विकास कार्यों की जांच की। शेष कार्यों, विशेष रूप से सड़क निर्माण से संबंधित मामलों में पुख्ता जानकारी उपलब्ध कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह का समय दिया गया है। इसके बाद दोबारा जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। तहसीलदार विकास अवस्थी ने बताया कि जिन कार्यों की जांच की गई है उनकी रिपोर्ट तैयार कर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को भेजी जाएगी। वहीं खंड विकास अधिकारी सुमन दत्त कुटियाल ने कहा कि शिकायत के आधार पर कुछ कार्यों की पहले भी जांच हो चुकी है और शेष कार्यों की जांच भी जल्द पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें