फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो ठेकों में तोड़फोड़ और आगजनी

Fri, 05 May 2017 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पिरान कलियर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजूहेड़ी गांव में गुस्साई महिलाओं ने ठेके पर धावा बोलकर पहले तोड़फोड़ की उसके बाद आग लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह गुस्साई महिलाओं को शांत कर आग पर काबू पाया।  
विज्ञापन


कलियर थाना क्षेत्र के गांव बाजूहेड़ी में कांवड़ पटरी पर पिछले कई वर्षों से शराब का एक ठेका है। लंबे समय से महिलाएं प्रशासन से इस हटाने की मांग कर रही थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही थी। शुक्रवार को इसको लेकर महिलाएं गांव में एकत्रित हुई और ठेके में तोड़फोड़ शुरू कर दी। इसी बीच ठेके में आग लगा दी। सूचना पर कलियर थानाध्यक्ष पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने महिलाओं को समझा बुझाकर किसी तरह शांत कराया और साथ ही तुरंत आग पर काबू पाया। महिलाएं ठेका हटाने की मांग को लेकर मौके पर अड़ीं रहीं। उनका कहना था कि शराब से क्षेत्र के युवा और बच्चे बर्बाद हो रहे हैं। साथ ही पति अपने घरों का राशन, जेवर और अन्य सामान तक बेचकर शराब पी रहे हैं। उसके बाद घर में पत्नी और बच्चों से मारपीट कर रहे हैं। इससे कई घर बर्बाद हो चुके हैं। लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने बताया कि ठेके के समीप ही कालेज और मंदिर भी है। महिलाएं ठेके से होकर जंगल में लकड़ी लेने जाती हैं। शराबी अक्सर आती जाती महिलाओं से छेड़खानी करते रहते हैं। छात्राओं पर भी शराबी फब्तियां कसते रहते हैं। उन्होंने चेतावनी दी जब तक ठेका शिफ्ट नहीं किया जाता उनका आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन करने वाली महिलाओं में बाजूहेड़ी गांव की सविता, पूजा, गीता, बबली,  कुसुम, संगीता, पूनम, बबीता, करिश्मा, राजो आदि शामिल रहीं।

बाजूहेड़ी गांव में शराब की अस्थायी दुकान वर्षों से चल रही है। ये दुकान न राजमार्ग पर है और न राष्ट्रीय राजमार्ग पर है। इसलिए यह कोर्ट के निर्णय के अधीन नहीं आती। कुछ महिलाओं ने ठेके पर प्रदर्शन किया और इसमें तोड़फोड़ की है। इसलिए सुरक्षा की दृष्टि से अभी ठेका बंद करा दिया है। ठ
विज्ञापन

एमएस पतियाल, इंस्पेक्टर आबकारी विभाग


झबरेड़ा। लाठी-डंडे से लैस होकर आई भक्तोवाली गांव की महिलाओं ने इकबालपुर रोड स्थित देशी शराब के ठेके पर धावा बोलकर तोड़फोड़ की। महिलाओं के तेवर देखकर सेल्समैन मौके से फरार हो गया। इससे पहले की पुलिस पहुंचती महिलाओं ठेके का बोर्ड तोड़ दिया। साथ ही बंद दुकान की शटर पर भी लाठी डंडे बरसाए। पुलिस ने पहुंचकर महिलाओं को शांत कराया और दुकान शिफ्ट कराने का भरोसा दिलाया।

भक्तोवाली गांव में ठेके के विरोध में लंबे समय से महिलाएं आंदोलन कर रही हैं। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट की ओर से हाईवे से दुकानें शिफ्ट करने के निर्देश के बाद ठेका को मानकपुर रोड पर शिफ्ट किया था, लेकिन वहां भी महिलाओं के विरोध के कारण यह नहीं खुल पाया। इस बीच राज्य सरकार की ओर से राजमार्गों को जिला मार्ग घोषित करने के बाद फिर भक्तोवाली में उसी स्थान पर ठेका खोल दिया। ऐसे में गांव की महिलाओं ने फिर विरोध कर दिया। बीते रोज भी महिलाओं ने विरोध कर दुकानदार को अन्यंत्र शिफ्ट करने की चेतावनी दी थी, लेकिन शुक्रवार को फिर से दुकान खुलने पर महिलाओं का पारा चढ़ गया। करीब 30 महिलाओं ने एकत्रित होकर ठेके पर सुबह 11 बजे धावा बोल दिया। महिलाओं को आते देख सेल्समैन ने इस बंद कर दिया। इसके बावजूद गुस्साई महिलाओं ने बोर्ड आदि सामानों में तोड़फोड़ की। साथ ही ठेका खोलने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इससे पहले मौके पर पहुंची पुलिस ने ठेका शिफ्ट कराने का भरोसा दिलाया। प्रदर्शन करने वाली महिलाओं में अनीता, सुमन, ओमवती, सुनीता, अनारकली, शीला, सुमित्रा, बालादेवी, चंद्रकली, बबली, संतोष, अंजेष, वीरो आदि शामिल थीं।

बोट क्लब के ठेके का भी विरोध
 बोट क्लब पर खोले गए ठेके के विरोध में आवाज बुलंद होने लगी है। पहले से चल रहे लोगों के विरोध के बीच शुक्रवार को भाजपाइयों ने फिर इसके विरोध में नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। साथ ही इसे अन्यत्र शिफ्ट करने की मांग उठाई। भाजपा पार्षद अभिषेक चंद्रा का कहना था कि ठेके से 500 मीटर की सीमा के भीतर दो मंदिर हैं। इसके अलावा छात्र-छात्राओं का यह मुख्य मार्ग हैं। ऐसे में यहां ठेका उचित नहीं है। उन्होंने इसे शिफ्ट करने की मांग की। मालूम हो कि इससे पहले भी इस संबंध में भाजपाइयों का प्रतिनिधिमंडल ज्वाइंट मजिस्ट्रेट से मिलकर ज्ञापन सौंप चुका है।

शाहपुर में ठेका शिफ्ट करने की मांग
 चड़ियाला रोड स्थित शाहपुर गांव में दो ठेकों के खिलाफ ग्रामीणों ने आवाज बुलंद की। साथ ही एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर इन्हें शिफ्ट कराने की मांग उठाई। ग्रामीणों का कहना था कि हाईवे से शिफ्ट कर दो ठेकों को शाहपुर गांव में खोला गया है। इससे माहौल खराब हो रहा है। साथ ही 500 मीटर के दायरे में मस्जिद है। ऐसे में इसे शिफ्ट किया जाना चाहिए। ग्रामीणों की ओर से दिए ज्ञापन के आधार पर एसडीएम ने पुलिस को जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। ज्ञापन सौंपने वालों में शहजाद, फिरोज, नसीर, शहनवाज, जाहिद, शाहआलम आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें