फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: बालश्रम पर रोक लगाने की मांग, श्रम सचिव को भेजा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेड यूनियन को-ओर्डिनेशन टीयूसीसी के प्रदेश अध्यक्ष ने श्रम सचिव देहरादून को पत्र भेजकर बालश्रम पर रोक लगाए जाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित तमाम ऐसी कंपनियां हैं जहां नाबालिगों से काम कराया जा रहा है। कई जगह तो उन्हें जोखिम भरे काम में लगाया गया है।
विज्ञापन


ट्रेड यूनियन को-ओर्डिनेशन टीयूसी के प्रदेश अध्यक्ष नवीन चंद्र कुरील ने श्रम विभाग के सचिव देहरादून को पत्र भेजकर बताया कि भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र में लगी तमाम ऐसी कंपनियां हैं जहां पर नाबालिग काम कर रहे हैं। इन्हें न्यूनतम मजदूरी भी नहीं दी जा रही है। उन्हें कई ऐसी जगह पर काम करने के लिए लगाया गया है, जो बेहद जोखिम भरा है। इससे हमेशा उनकी जान पर खतरा बना रहता है। नियमानुसार उनसे काम नहीं कराया जा सकता है। उन्होंने फैक्टरियों की जांच कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें