लक्सर/खानपुर। लक्सर और खानपुर क्षेत्र के दो केंद्रों पर आयोजित जवाहर नवोदय विद्यालय समिति की कक्षा छह की प्रवेश परीक्षा 135 बच्चों ने छोड़ दी है। इस दौरान पुलिस प्रशासन का कड़ा पहरा रहा। शनिवार को जवाहर नवोदय विद्यालय समिति की कक्षा छह की प्रवेश परीक्षा लक्सर क्षेत्र के भगवान शंकर इंटर कॉलेज और किसान विद्यालय इंटर कॉलेज में सुबह 11.30 बजे से शुरू हुई। लक्सर किसान विद्यालय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य केपी सिंह ने बताया कि कक्षा छह में प्रवेश के लिए 318 बच्चों ने पंजीकरण किया था। इनमें से 106 बच्चों ने परीक्षा छोड़ दी है। 212 बच्चे ही परीक्षा में शामिल हुए हैं। भगवान शंकर इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि 144 बच्चों ने पंजीकरण किया था लेकिन 29 बच्चों ने परीक्षा छोड़ दी है। 144 बच्चों ने ही परीक्षा दी है।