फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खानपुर का बिजनौर तहसील से चल रहा विवाद

विज्ञापन
लक्सर में एसडीएम वैभव गुप्ता को नक्शा दिखाते रामपुर रायघटी के पूर्व प्रधान। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
रामपुर राय घाटी के पूर्व प्रधान ने एसडीएम को वर्ष 1930 का नक्शा दिखाकर बिजनौर वन विभाग के कब्जे वाली भूमि का सीमांकन कराने की मांग की है। जमीन को लेकर खानपुर बादशाहपुर का उत्तर-प्रदेश बिजनौर की तहसील हिम्मतपुर बेला गांव के साथ सीमा विवाद चल रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दोनों तहसीलों के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर बैठक की थी। शुक्रवार को रामपुर राय घटी के पूर्व प्रधान ब्रह्मपाल सिंह और नगीना सिंह ने एसडीएम वैभव सिंह से मिलकर बिजनौर वन विभाग की सबलगढ़ रेंज के साथ चल रहे भूमि विवाद की जानकारी दी। बताया कि करीब 15 सौ बीघा जमीन रामपुर रायघटी के किसानों की है, लेकिन कई साल बाद भी कोई समझौता नहीं हुआ था। पूर्व में की गई पैमाइश के आधार पर जमीन किसानों की निकलने के बाद उनके हवाले कर दी गई थी। किसानों ने इस पर अपनी फसल बोई, जब फसल तैयार हो गई तो बिजनौर वन विभाग की सबलगढ़ रेंज के कर्मचारियों ने जमीन को अपना बताकर फसल को उजाड़ दिया और जमीन पर कब्जा कर लिया। एसडीएम ने बताया कि ग्रामीणों की मांग पर सर्वे ऑफ इंडिया के अधिकारियों से वार्ता कर विवाद का निस्तारण कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें