फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून को हराकर फाइनल में पहुंचा रुड़की

Mon, 11 Jan 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। नेहरू स्टेडियम में चल रहे प्रथम रमन मारवाह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को दून टाइगर्स देहरादून और नव युवक क्रिकेट एकेडमी रुड़की के बीच पहला सेमीफाइनल खेला गया। जिसमें नवयुवक क्रिकेट एकेडमी मैच जीतकर फाइनल में पहुंच गई है।
विज्ञापन

दून टाइगर्स देहरादून ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया। जिसमें भानु ने 61 गेंदों पर आठ चौकों की मदद से 53 रन बनाए। फैसल ने 31 गेंदों पर 34 रन बनाए। दून टाइगर्स ने 172 बनाए। जीत के लिए 173 रनों का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरी नवयुवक क्रिकेट एकेडमी रुड़की की टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रही। एक के बाद एक विकेट गिरने से मैच दून टाइगर्स के हाथों में जाता नजर आया। लेकिन कुछ खिलाड़ियों की अच्छी बैटिंग के कारण टीम ने 24.1 ओवर में 174 बनकर मैच जीत लिया और फाइनल में अपनी जगह बनाई। शुभम चौधरी ने 16 गेंदों पर तीन छक्के और एक चौके की मदद से 28 रन, आकाश ने 23 गेंदों पर 25 रन बनाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें