रुड़की। केल्हणपुर गांव में चुनावी छींटाकशी को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद ग्रामीणों ने देर रात सिविल लाइंस कोतवाली का घेराव किया। दोनों पक्षों में आरोप प्रत्यारोप के दौरान कोतवाली में नोंक झौंक भी हुई। पुलिस ने दोनों पक्षों को बमुश्किल समझा बुझाकर मामला शांत कराया।
केल्हणपुर गांव में प्रधान पद के अलग अलग प्रत्याशियों से जुड़े एक पक्ष के साबिर व निसार और दूसरे पक्ष के वासिद के बीच चुनावी छींटाकशी को लेकर विवाद हो गया। इस पर पहले वासिद पक्ष के ग्रामीण ट्रैक्टर ट्राली में सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचे और इसके बाद दूसरे पक्ष के ग्रामीण भी कोतवाली में जमा हो गए। वासिद पक्ष ने गांव के चौकीदार साबिर पर माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाया। एसएसआई गोविंद कुमार ने दोनों पक्षों को शांत कराया। दोबारा झगड़ा करने पर मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी देते हुए दोनों पक्षों को घर भेज दिया।