फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस पर चहका बाजार, सौ करोड़ से अधिक का हुआ करोबार

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। धनतेरस पर लगातार दो दिन बाजार पर इस कदर धन बरसा कि कारोबारियों की दीपावली रोशन हो गई। शुक्रवार को भी कोरोना के खतरे को दरकिनार कर शहर से लेकर देहात तक बाजारों में भारी भीड़ उमड़ी और लोगों ने धनतेरस की खरीदारी की। ग्राहकों की भीड़ देख दुकानदारों के चेहरे खिल उठे। बीटी गंज, सिविल लाइंस, लालकुर्ती, रामनगर, मेन बाजार समेत सभी बाजारों में देर रात तक चहल पहल रही। एक अनुमान के मुताबिक, रुड़की क्षेत्र में दो दिनों में सोना, चांदी, बर्तन, कपड़ा, जूते, इलेक्ट्रानिक्स, फर्नीचर, सजावटी सामान, पटाखे, गिफ्ट आइटम और मिठाई आदि का कारोबार 100 करोड़ से अधिक का रहा। वहीं, व्यापारियों को आज दीपावली पर भी 20 से 30 करोड़ के कारोबार की उम्मीद है।
विज्ञापन

--
महीनों बाद चहका सराफा बाजार
धनतेरस पर महीनों बाद सराफा बाजार चहक उठा। लोगों ने बृहस्पतिवार और शुक्रवार को सोने और चांदी की जमकर खरीदारी की। चांदी के सिक्के और गहनों की भी भारी मांग रही। सुबह से ही सराफा दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ जुटी रही। कोरोना के चलते अनुमान के उलट जमकर खरीदारी से दुकानदारों के चेहरे खिले नजर आए। एक अनुमान के मुताबिक दो दिनों में 15 करोड़ से अधिक का कारोबार हुआ है।
--
पांच हजार वाहन घर पहुंचे
धनतेरस पर वाहनों की रिकॉर्ड बिक्री ने एक झटके में ऑटोमोबाइल बाजार में छाई सुस्ती को दूर कर दिया। ऑटोबाइल बाजार में 50 करोड़ से अधिक के कारोबार का अनुमान है। दो दिन में दो हजार से अधिक दोपहिया और एक हजार से अधिक कारों की बिक्री का अनुमान है।
विज्ञापन

--
इलेक्ट्रानिक बाजार गुलजार
मोबाइल, एलईडी, वाशिंग मशीन, गीजर समेत अन्य इलेक्ट्रानिक सामानों की खरीदारी के लिए दिनभर लोग बाजारों में जुटे रहे। दुकानदार रोहित अग्रवाल ने बताया कि ग्राहक इलेक्ट्रानिक आइटम की बड़ी मात्रा में खरीदारी कर रहे हैं। सजावटी सामान और गिफ्ट आइटम की दुकानों पर भी भारी भीड़ रही। बीटी गंज, सिविल लाइंस, रामनगर, लालकुती समेत सभी क्षेत्रों में इन सामानों की जमकर खरीदारी हुई।
--
दीपावली की भी हुई खरीदारी
शुक्रवार को लोगों ने दीपावली की भी खरीदारी की। लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, दीये, मिट्टी के खिलौने, खील बतासे, मिठाई, मोमबत्ती, पूजा और सजावट के सामान के लिए दुकानों पर भीड़ लगी रही। साथ ही उपहार स्वरूप भेंट करने के लिए तरह-तरह के गिफ्ट भी खरीदे गए। मिठाई की दुकानों पर भी काफी भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें