फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: मंगलौर में खनन रुकवाने गए ग्रामीण पर जानलेवा हमला, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम घोसीपुरा में खनन रोकने की कोशिश करना एक ग्रामीण को भारी पड़ गया। खनन माफियाओं ने न केवल कानून की धज्जियां उड़ाईं बल्कि साथ आए अधिकारियों के सामने ही ग्रामीण की जमकर पिटाई कर दी।
विज्ञापन


ग्राम घोसीपुरा में तैमूर नामक व्यक्ति द्वारा खेतों से मिट्टी उठाने का काम किया जा रहा था। ग्रामीण हाकम जिसका खेत खनन स्थल के पास ही स्थित है इस गतिविधि का विरोध कर रहा था।

शुक्रवार दोपहर को हाकम ने प्रशासन से शिकायत की और खनन अधिकारी व विभाग की टीम को लेकर मौके पर पहुंचे। जैसे ही टीम वहां पहुंची खनन कर रहे पक्ष ने तैश में आकर हाकम पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया।
विज्ञापन


हैरानी की बात यह रही कि अधिकारियों की मौजूदगी के बावजूद हमलावरों ने बेखौफ होकर मारपीट की। अचानक हुए इस हमले और हंगामे को देखकर खनन रोकने पहुंची टीम भी अपनी जान बचाकर मौके से भाग निकली।

घटना की सूचना मिलते ही मंगलौर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे लेकिन तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुके थे। घायल हाकम को लहूलुहान हालत में रुड़की के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश देनी शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह का कहना है कि कानून हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

लहूलुहान हालत में अस्पताल पहुंचा पीड़ित



पीड़ित के सिर और दोनों पैरों पर वार किए गए थे जिसके कारण पैरों और सिर से खून निकल रहा था। इस दौरान परिजनों ने सीटी स्कैन कराने की बात कही लेकिन डॉक्टर ने पहले खून बंद कराने की लिहाज से टांके लगाने शुरू कर दिए। परिजनों ने एतराज जताया और रेफर करने की जिद पर अड़ गए जिसके बाद पीड़ित को रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें