फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: बिना सत्यापन रह रहे व्यक्ति ने टोकने पर युवक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
लंढौरा क्षेत्र में किरायेदारों और बाहरी व्यक्तियों के पुलिस सत्यापन के लिए चल रहे विवाद ने अब हिंसक रूप ले लिया है। कस्बे के मोहल्ला हसन बाग निवासी एक युवक ने यूपी के मूल निवासी एक व्यक्ति पर मारपीट और गाली-गलौज करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली मंगलौर में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन




पीड़ित इरशाद निवासी माता वाला हसन बाग, लंढौरा ने बृहस्पतिवार को पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके मोहल्ले में मूल रूप से यूपी निवासी एक व्यक्ति आठ महीनों से बिना किसी पुलिस सत्यापन के रह रहा है। इरशाद का आरोप है कि जब उन्होंने मस्जिद के मुअज्जिम के सत्यापन और उस व्यक्ति के बिना सत्यापन रहने को लेकर आपत्ति जताई तो आरोपी उनसे रंजिश रखने लगा।



आरोप है कि 25 जनवरी की शाम करीब तीन बजे जब वह मस्जिद जा रहे थे तभी आरोपी ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और अभद्र भाषा का प्रयोग करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ बुरी तरह मारपीट की जिससे उसे काफी चोटें आई हैं। साथ ही आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी है। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें