फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या कर ट्रैक पर फेंका शव

Tue, 02 Feb 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। रेलवे ट्रैक पर सहारनपुर के युवक का शव मिलने के मामले में सोमवार को नया मोड़ आ गया है। परिजनों ने दावा किया कि सावन ने आत्महत्या नहीं की बल्कि उसकी हत्या कर शव ट्रैक पर फेंका गया है। इसके पीछे उन्होंने पूर्व प्रेमिका के पति पर शक जताया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

रुड़की में डबल फाटक और आर्मी मंदिर के बीच ट्रैक पर सहारनपुर जिले के लंडोली गांव निवासी सावन कुमार का शव शनिवार रात पुलिस को मिला था। धड़ से दोनों हाथ अलग होने के कारण पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या का मामला मान रही है। लेकिन परिजन और ग्रामीण यह मानने को बिल्कुल तैयार नहीं है। सोमवार को सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचे सावन के भाई अंकित, बीर सिंह, विक्रम, अरविंद आदि ने पुलिस को बताया कि सहारनपुर जिले के ही एक गांव की युवती से सावन का प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ दिन पहले उसकी शादी पड़ोस के गांव के एक युवक से हो गई थी। युवक इन दिनों भेल (हरिद्वार) में कांट्रेक्ट लेबर के तौर पर काम कर रहा है। आरोप लगाया कि शादी के बाद युवक को पता चला कि उसकी पत्नी का अफेयर है। उसके बाद से वह सावन से रंजिश रखने लगा था। उसने पंचायत लेकर सावन के गांव पहुंचने की बात भी किसी के सामने कही थी। उन्हें शक है कि धोखे से बुलाकर हत्या के बाद सावन का शव ट्रैक पर फेंका गया है। एसएसआई गोविंद कुमार का कहना है कि घटनास्थल पर सामने आए तथ्यों के आधार पर मामला आत्महत्या का नजर आ रहा है। मौत का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद कुछ कहा जा सकता है।

सावन के मोबाइल पर कई कॉल
सावन के साथ फैक्ट्री में काम करने वाले छोटे भाई अंकित ने बताया कि सावन शनिवार दोपहर मामा के घर मोहम्मदपुर जाने के लिए फैक्ट्री से निकला था। लेकिन इससे पहले उसके मोबाइल पर लगातार कॉल आ रही थी। सावन का मोबाइल और मफलर गायब होने से परिजनों का शक और गहरा रहा है। ज्वालापुर कड़च्छ निवासी सावन के मौसी के बेटे देवेंद्र ने बताया कि सावन ने फोन में बैलेंस न होने के कारण किसी फैक्ट्री कर्मचारी के मोबाइल से उसे फोन कर बताया था कि प्रेमिका के पति को उसके पुराने अफेयर की बात पता चल गई है। उसे खतरा महसूस हो रहा है। एसएसआई गोविंद कुमार ने बताया कि कॉल डिटेल खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें