फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झबरेड़ा की लूट का यूपी पुलिस ने किया खुलासा

Tue, 02 Feb 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
झबरेड़ा। इकबालपुर मार्ग पर किसान से हुई लूट के मामले में झबरेड़ा पुलिस संदिग्धों से पूछताछ ही करती रह गई और यूपी पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार का उसका खुलासा भी कर दिया। मुठभेड़ में पकड़े गए चार बदमाशों से यूपी पुलिस ने झबरेड़ा लूट के 48 हजार रुपये भी बरामद कर लिए। झबरेड़ा पुलिस अब बदमाशों को बी वारंट पर लाने की तैयारी में है।
विज्ञापन

इकबालपुर मौलना मार्ग पर 24 दिसंबर को बैंक से रुपये निकालकर घर लौट रहे सुबोध से हथियारबंद बदमाशों ने तमंचे की नोक पर तीन लाख रुपये लूट लिए थे। मोबाइल और बाइक की चाबी लेकर बदमाश फरार हो गए थे। पुलिस लगातार संदिग्धों की धरपकड़ में जुटी रही। कई मर्तबा यूपी के संदिग्धों से भी पूछताछ हुई, मगर खुलासा नहीं हो पाया। आखिरकार बदमाश सहारनपुर पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
झबरेड़ा पुलिस के मुताबिक पकड़े गए बदमाश अंकित निवासी अलीपुरा सरसावा, संदीप व टीनू निवासी नयागांव नकुड़, अनिल निवासी नकुड़ यहां भगवानपुर की एक फैक्ट्री में काम करते थे। चारों ने सुबोध को बैंक से पैसे निकालते हुए देखने पर लूट की योजना बनाई थी। एसओ अनुज सिंह ने बताया कि चारों आरोपियों को जल्द ही बी वारंट पर लाकर बाकी रकम व मोबाइल आदि की बरामदगी का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें