फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: रुड़की-देवबंद रेलवे ट्रैक पर लाइन में छोड़ा करंट, जल्द होगा ट्रायल

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

II
I
I
I
Iट्रायल सफल होने के बाद फरवरी माह में ही शुरू हो जाएगा ट्रेनों का संचालन
I
I

I
Iकरंट छोड़ने के बाद बरती जा रही सुरक्षा, रेलवे कर्मी दिनरात कर रहे पेट्रोलिंग
I
Iरुड़की-देवबंद रेलवे ट्रैक पर लाइनों में बिजली सप्लाई शुरू कर दी गई है। बिजली सप्लाई शुरू होने के बाद ट्रैक की निगरानी भी की जा रही है ताकि कोई करंट की चपेट में न आ जाए। वहीं, माना जा रहा है कि एक या दो दिन में रेलवे की ओर से ट्रेन का ट्रायल किया जाएगा। ट्रायल सफल होने के बाद फरवरी में ही ट्रेनों का संचालन भी शुरू कर दिया जाएगा।
I
I
I
Iबता दें कि रुड़की-देवबंद रेल मार्ग निर्माण की महत्वाकांक्षी योजना की घोषणा करीब 18 साल पहले हुई थी। वर्ष 2008 में सर्वे का काम पूरा हुआ था और 2010 तक कुछ काम शुरू हुआ था। भूमि अधिग्रहण को लेकर होने वाले विरोध व मुआवजा आदि को लेकर इस कार्य में काफी देर हुई थी। अब लंबे इंतजार के बाद रुड़की-देवबंद रेलवे लाइन का काम पूरा हो गया है।
विज्ञापन

I
Iइस ट्रैक पर ट्रेनों के संचालन से रुड़की से दिल्ली का सफर काफी कम हो जाएगा। रुड़की-देवबंद के बीच 29 किलोमीटर के इस ट्रैक पर दो स्टेशन झबरेड़ा व भनेड़ाखास बनाए गए हैं। इन दोनों स्टेशन पर कुछ स्टाफ भी तैनात कर दिया गया है। दो दिन पहले रेलवे की ओर से रुड़की-देवबंद के बीच लगाई गई बिजली लाइनों में करंट छोड़ दिया गया है। उधर, रुड़की रेलवे स्टेशन के अधीक्षक अरुण कुमार ने बताया कि रेलवे लाइन में करंट छोड़ दिया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही ट्रेन का ट्रायल हो जाएगा। इसके बाद फरवरी माह में ही ट्रेनों का संचालन भी शुरू हो जाएगा।
I
I
I
Iइन स्टाफ की गई है तैनाती
I
Iझबरेड़ा व भनेड़ा खास रेलवे स्टेशन के लिए स्टेशन मास्टर, प्वाइंट्स मैन व कर्मिशियल स्टाफ आदि तैनाती की गई है। रेलवे लाइन पर ट्रेनों का संचालन शुरू होने के बाद अन्य स्टाफ की भी तैनाती कर दी जाएगी। इसके अलावा जीआरपी और आरपीएफ के जिम्मे इन स्टेशनों की सुरक्षा होगी।
विज्ञापन

I
I
I
I35 किमी की घट जाएगी दूरी
I
Iरुड़की रेलवे स्टेशन से दिल्ली जाने के लिए ट्रेन अब तक सहारनपुर स्टेशन पर जाती है। इसके बाद सहारनपुर से दिल्ली जाती है लेकिन रुड़की रेलवे स्टेशन से अब दिल्ली वाली ट्रेनों को सहारनपुर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह ट्रेनें देवबंद जाएंगी और यहां से सीधे दिल्ली जाएंगी। इस नई रेल लाइन से रुड़की से दिल्ली की करीब 35 किलोमीटर दूरी कम हो जाएगी।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें