फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: जुमेरात पर दरगाह साबिर पाक में उमड़ी भीड़, पुल पर लगा लंबा जाम

विज्ञापन
कलियर पुल पर लगा जाम - स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
जुमेरात के मौके पर दरगाह साबिर पाक में जायरीनों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बड़ी संख्या में पहुंचे जायरीनों के कारण दरगाह परिसर और आसपास के बाजारों में दिनभर चहल-पहल बनी रही। भीड़ अधिक होने के कारण नई गंगनहर पर बने स्टील गार्डर पुल के सामने लंबा जाम लग गया जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


ईद-उल-फितर के बाद पड़ने वाली दूसरी जुमेरात होने के कारण बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, सहारनपुर, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा और गुजरात सहित विभिन्न शहरों व गांवों से बड़ी संख्या में जायरीन कलियर पहुंचे। जायरीन दरगाह साबिर पाक, दरगाह इमाम साहब और किलकिली साहब पर जियारत कर अपनी मन्नतें मांगते नजर आए। दरगाह में हाजिरी के लिए जायरीनों को लंबी कतारों में लगकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा।

भीड़ के साथ ही स्टील गार्डर पुल के पास क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत का कार्य चलने के कारण बड़े वाहनों को दूसरे पुल की ओर डायवर्ट किया गया जिससे जाम की स्थिति और गंभीर हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम को खुलवाकर यातायात सुचारु कराया। कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि भीड़ को देखते हुए दरगाह परिसर, पीपल चौक समेत प्रमुख स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था। मरम्मत कार्य और भारी भीड़ के चलते बीच-बीच में जाम की स्थिति बनती रही जिसे पुलिस की ओर से नियंत्रित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें