खानपुर क्षेत्र के माजरी गांव निवासी सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर नरेश पाल का स्वागत करते परिवार के
क्षेत्र के माजरी गांव निवासी सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर नरेश पाल का गांव लौटने पर ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। उन्होंने 1994 में सेना में भर्ती होकर 32 वर्षों तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, राजस्थान और कच्छ जैसे कठिन क्षेत्रों में सेवा दी। नरेश पाल ने अपनी सफलता का श्रेय परिवार, रिश्तेदारों और मित्रों को दिया। उन्होंने बताया कि उन्हें देशभक्ति की प्रेरणा बचपन में ही अपने माता-पिता से मिली। इस अवसर पर सीमा देवी, डॉ़ योगेश कुमार, डॉ़ मुकेश, सुरेश फौजी, रवि चौधरी, पैरा एथलीट मनोज कुमार सहित गांव के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।