फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीकेंड पर रोडवेज पर उमड़ी यात्रियों की भीड़

विज्ञापन
मंगलौर में हाइवे पर लगा जाम। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
वीकेंड पर रोडवेज बस अड्डे पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ी। बसों में बैठने को लेकर मारामारी करनी पड़ी। रोडवेज की सभी बसों के संचालित होने के बावजूद यात्रियों को भटकना पड़ा। अधिकतर यात्री बाहरी राज्यों से थे।
विज्ञापन

चारधाम यात्रा और प्रदेश में आने की अनुमति मिलने के बाद बाहरी राज्यों से बड़ी संख्या में यात्री उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। रुड़की में भी अब यात्रियों की बढ़ती संख्या का असर दिखने लगा है। रविवार को वीकेंड पर यात्रियों की भीड़ उमड़ी। इस दौरान बसों में चढ़ने के लिए मारामारी होती रही। रोडवेज बस अड्डे के बेडे़ में 29 बसें और करीब 10 बसें अनुबंधित हैं। रविवार को भीड़ बढ़ने पर सभी बसों का संचालन हुआ, लेकिन तब भी यात्रियों को बसों के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। दिल्ली से पहुंचे श्रीकांत शर्मा और मुकुंद शर्मा का कहना था कि वे ऋषिकेश घूमने आए हैं। उन्हें रुड़की में अपने साथी से मिलने के बाद आगे निकलना है। करीब एक घंटे से ऋषिकेश के लिए बस का इंतजार कर रहे हैं, जो बसें आ रही हैं, उनमें पैर रखने की जगह नहीं है। सुमित कुमार और आनंद रावत का कहना था कि वे हरिद्वार से घूमकर आए हैं। अब उन्हें मेरठ जाना है, लेकिन बस नहीं मिल रही है।
डग्गामार वाहनों ने काटी चांदी
रविवार को रोडवेज बस अड्डे पर यात्रियों की भारी भीड़ थी। ऐसे में परिसर के बाहर डग्गामार वाहनों ने जमकर चांदी काटी। रोडवेज की बसें नहीं मिलने के चलते यात्री भी मजबूरी में निजी वाहनों में बैठ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें