फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष में क्रॉस रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुकरपुर गांव में भूमि विवाद में हुए संघर्ष के मामले में पुलिस ने क्राॅस रिपोर्ट दर्ज की है। दोनों पक्षों के चार-चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के मुकरपुर गांव में दो पक्षों के बीच भूमि को लेकर विवाद बना हुआ है। मामले में एक पक्ष के जुबैर निवासी भारापुर ने आरोपी रहमान, फारूक, फरमान और मुजाहिद के खिलाफ अपने ससुर मोबिन पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर देने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। अब दूसरे पक्ष की ओर से भी फारूख निवासी मुकरपुर ने तहरीर में बताया कि 14 मई को वह अपने खेत पर गए थे।



उन्होंने देखा की आरोपी मोबिन, अकबर, मुनीर और मुकीम उनके खेत की मेढ़ को काटकर अपने खेत में मिला रहे थे। उन्होंने इसका विरोध किया तो पहले ही तैयारी करके बैठे आरोपियों ने धारदार हथियार और लाठी-डंडों से उनपर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने आकर उन्हें बचाया। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि तहरीर पर नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। दोनों पक्षों की तहरीर पर क्राॅस रिपोर्ट दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें