फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

Tue, 15 Mar 2016 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : demo pic
विज्ञापन
गृह क्लेश के चलते युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर मौत को गले लगा लिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जबकि परिजन गृह क्लेश की घटना से इनकार करते हुए मामले को हादसा बता रहे हैं।
विज्ञापन


रायसी पुलिस चौकी प्रभारी जहांगिर अली ने बताया कि सोमवार रात 11 बजे स्टेशन मास्टर ने द्वार कुड़ी भगवानपुर गांव में एक युवक की ट्रेन से कटने के कारण मौत की सूचना दी थी। मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया गया तो कुछ ग्रामीणों ने युवक की पहचान मनोज(19) पुत्र सुक्कड़ निवासी कुड़ी भगवानपुर के रूप में की।

चौकी प्रभारी ने बताया कि गांव से मिली जानकारी के अनुसार मनोज की अपने पिता के साथ अनबन रहती थी। सोमवार को भी मनोज की पिता के साथ किसी बात पर बहस हुई थी। नतीजतन मनोज ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। वहीं मृतक के परिजनों का कहना है कि सोमवार रात शौच के लिए गए मनोज को रेल ने अपनी चपेट में ले लिया जिस कारण उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन


मनोज के परिजन मामले को गृह क्लेश न मानकर हादसा मान रहे हैं। चौकी प्रभारी जहांगिर अली ने बताया कि मृतक मनोज के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें