फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लैपटॉप चोरी में ऋषिकेश का दुकानदार धरा गया

Mon, 04 Jan 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। ऋषिकेश में रेलवे रोड पर मोबाइल की दुकान चलाने वाला एक दुकानदार शातिर लैपटॉप चोर निकला। सर्विलांस के सहारे आरोपी तक पहुंची पुलिस ने आईआईटी रुड़की से चुराए गए दो लैपटॉप और एक मोबाइल भी उसके कब्जे से बरामद कर लिए। सोमवार को पुलिस ने खुलासे के बाद आरोपी को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

आईआईटी रुड़की में महीने भर पहले हॉस्टल से दो छात्रों के लैपटॉप और मोबाइल चोरी हुए थे। सिविल लाइंस कोतवाली में इसकी रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। लेकिन, सुराग न मिलने पर दिल्ली निवासी एक छात्र ने घर पहुंचकर दिल्ली पुलिस से मदद मांगी। सुराग लगाने दिल्ली क्राइम ब्रांच की एक टीम चार दिन पहले रुड़की आई थी। सुराग मिलने पर टीम ने ऋषिकेश में भी दबिश दी थी।
रुड़की कोतवाली के एसएसआई गोविंद कुमार के निर्देशन में बनी पुलिस और एसओजी की टीम ने आखिरकार ऋषिकेश में रेलवे रोड पर मोबाइल की दुकान चलाने वाला आरोपी मयंक पुत्र प्रेम कुमार निवासी वनखंडी ऋषिकेश को पुलिस ने दबोच लिया। उसकी निशानदेही पर घर से लैपटॉप व मोबाइल भी बरामद कर लिए गए।
विज्ञापन

खुलासा करने वाली टीम में एसएसआई गोविंद कुमार, उपनिरीक्षक कुंवर राम आर्य, एसओजी सिपाही राहुल और विनोद शामिल रहे। खुलासे पर आला अधिकारियों ने टीम को शाबाशी दी है। कोतवाली प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह भदौरिया ने बताया कि मयंक का आईआईटी में किसी छात्र के पास आना जाना था। इसी दौरान उसने लैपटॉप व मोबाइल पर हाथ साफ कर दिया। आरोपी चोरी का सामान दुकान पर ग्राहकों को सस्ती कीमतों पर बेचता था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें