फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर से 1.40 लाख लूटकर

Sat, 09 Jan 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। पड़ोसी जिले सहारनपुर में दिन दहाड़े 1.40 लाख रुपये की लूट करके बाइक सवार बदमाश उत्तराखंड की तरफ भाग निकले। सूचना पर भगवानपुर, रुड़की समेत आस पास के थानों की पुलिस ने नाकेबंदी कर चेकिंग अभियान चलाया। खासकर काली बाइक सवार राहगीरों को रोककर पूछताछ की गई। मगर बदमाशों का सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

सहारनपुर में थाना कुतुबशेर क्षेत्र में एक व्यापारी बैंक से 1.40 लाख रुपये निकालकर लौट रहा था। बैंक से ही व्यापारी के पीछे चल रहे बाइक सवार बदमाश रास्ते में रुपयों से भरा बैग छीनकर भाग निकले। बदमाशों को उत्तराखंड की तरफ भागते देख यूपी पुलिस ने हरिद्वार पुलिस को सूचना दी। दोपहर करीब एक बजे वायरलैस पर सूचना प्रसारित होते ही भगवानपुर, झबरेड़ा, गंगनहर कोतवाली, सिविल लाइंस कोतवाली, कलियर व बुग्गावाला थाने की पुलिस टीमों ने यूपी से आने वाले रास्तों पर नाकेबंदी कर दी।
संदिग्ध बाइक सवारों को रोक रोक कर पूछताछ भी की गई लेकिन बदमाशों का कुछ पता नहीं चल पाया। माना जा रहा है कि बदमाश उत्तराखंड की सीमा से पहले यूपी के किसी गांव में छिप गए। एसपी देहात प्रमेन्द्र डोबाल ने बताया कि सहारनपुर में लूट के बाद बदमाशों के उत्तराखंड की तरफ आने की सूचना मिली थी। जिस पर आस पास के थानों की पुलिस ने चेकिंग भी की, मगर कुछ पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें